फरीदाबाद में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक और एक स्कूटी बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुकेश कुमार के निर्देशन में की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना, डीएलएफ और उंचा गांव की टीमों ने मिलकर यह सफलता हासिल की। अपराध […]
देसी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच एनआईटी की कार्रवाई
Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने आरोपी रंजीत, निवासी गांव पइया (छपरा, बिहार) हाल निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद के सेक्टर-48 के पास से पकड़ा। […]
क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर 95 हजार की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड चालू करने के बहाने 95,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भारत कॉलोनी निवासी पीड़ित ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक व्यक्ति ने फोन करके खुद […]
डी.ए.वी. महाविद्यालय में युवाओं ने दिया “नशामुक्ति” का संदेश
Faridabad/Alive News: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में लाइब्रेरी विभाग, एन.सी.सी., एन.एस.एस. और एंटी ड्रग्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का थीम “ड्रग्स अवेयरनेस” रखा गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग […]
आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी मेला की थीम पर आयोजित सूरजकुंड दिवाली मेला का 7 अक्टूबर को होगा भव्य समापन
Faridabad/Alive News: हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा आयोजित द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला का समापन समारोह आगामी 7 अक्टूबर 2025 को प्रातः11 बजे सूरजकुंड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत एवं आवास तथा शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पर्यटन एवं धरोहर मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा […]
दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन लगभग 35 जोड़ों ने विवाह के लिए सहमति जताई
Faridabad/Alive News: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 25वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का पहला दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि अभी तक एनसीआर से लगभग 1500 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के […]
द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला में अगरबत्ती, धूप और दीप के साथ उपलब्ध है हवन सामग्री
Faridabad/Alive News: सूरजकुंड परिसर में 7 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला की थीम के साथ आयोजित किए जा रहे सूरजकुंड दिवाली मेला में स्वदेशी उत्पाद मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। इन्हीं स्वदेशी उत्पादों में से देशी गाय के गोबर से निर्मित धूप, दीप, और अगरबत्ती आदि सामान की स्टॉल पानीपत गांव निम्बरी लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा […]
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मुख्य चौपाल पर रंग जमा रहे विद्यार्थी
Faridabad/Alive News: द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला में मुख्य चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मेला में खूब रंग जमा रहे हैं। मेला में आज तीसरे दिन शनिवार को मुख्य चौपाल पर लोक कलाकारों के साथ स्कूलों के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया। सूरजकुंड परिसर में 7 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला की थीम के साथ मुख्यमंत्री […]
सूरजकुंड मेला में एनजीएफ कॉलेज के मॉडल्स ने फैशन शो में बिखेरे जलवे
Faridabad/Alive News: द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला में हर शाम को लोक कलाकारों और संगीतकारों द्वारा मुख्य चौपाल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर सायं मुख्य चौपाल पर एनजीएफ कॉलेज की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में मॉडल्स ने एक से एक […]
पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आगंतुकों का मन मोह रहे लोक कलाकार
Faridabad/Alive News: द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला केवल स्वदेशी उत्पादों और हस्तशिल्प तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बना रहा है। मेला में लोक कलाकार पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आगंतुकों का मन मोह रहे हैं और उन्हें प्राचीन संस्कृति के गौरवशाली अतीत से भी जोड़ रहे हैं। कार्यक्रमों में नगाड़ा पार्टी, बीन […]

