October 28, 2026

द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला में अगरबत्ती, धूप और दीप के साथ उपलब्ध है हवन सामग्री

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड परिसर में 7 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला की थीम के साथ आयोजित किए जा रहे सूरजकुंड दिवाली मेला में स्वदेशी उत्पाद मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। इन्हीं स्वदेशी उत्पादों में से देशी गाय के गोबर से निर्मित धूप, दीप, और अगरबत्ती आदि सामान की स्टॉल पानीपत गांव निम्बरी लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई है, जो कि अपनी खुशबू से घर आंगन को महकाएंगे।

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास विभाग हरियाणा से जुड़ा लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह की संचालिका भावना और पूनम ने बताया कि उनका समूह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी अपनाने को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि गांव की 10 महिलाओं के साथ वर्ष 2018 में स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वलंबन और आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत की थी। उनके समूह द्वारा देशी गाय के गोबर से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं। इनमें धूप, दीप, अगरबत्ती और हवन सामग्री आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से स्वदेशी तर्ज पर तैयार किए गए हैं जो कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ घर में नकारात्मकता को नष्ट करते हैं। यह उत्पाद प्राकृतिक रूप से भी गुणकारी होते हैं। सूरजकुंड दिवाली मेले में भी उनके उत्पाद काफी पसंद किया जा रहे हैं। इनकी कीमत भी इस तरह रखी गई है ताकि हर कोई इन्हें आसानी से खरीद सके।

उन्होंने इतने बड़े प्लेटफार्म सूरजकुंड दिवाली मेला में अपने उत्पादों की स्टॉल लगाने का मौका देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा का धन्यवाद किया और सूरजकुंड मेला प्रशासन द्वारा बेहतरीन व्यवस्था के लिए सराहना भी की।