March 15, 2026

ALIVE NEWS

गणपति महोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह, बप्पा के स्वागत के लिए सजे पंडाल

Faridabad/Alive News : गणेश महोत्सव पर गणपति बप्पा के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह पंडाल सज चुके हैं। सब कुछ अनलाक होने के बाद इस बार गणपति को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह दिख रहा है। गणेश प्रतिमा, पोशाक, पूजन सामग्री आदि खरीदने के लिए दिनभर लोगों की बाजारों में भीड़ लगी रही। […]

डायनेस्टी स्कूल में किया गया अलंकरण समारोह का आयोजन

Faridabad/Alive News : शुक्रवार को सैक्टर 28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशल स्कूल में अलंकरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय में नवीन छात्र समिति का गठन कर छात्रों को नेतृत्व कर्त्तव्यपरायणता तथा आत्मविश्वास जैसे सद्गुणों का संदेश दिया गया। इस समारोह में मुख्य छात्र-छात्राओं को अनुशासनात्मक कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले छात्रों ने […]

देश के इन हिस्सों में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, यूपी समेत इन जगहों के लिए जारी हुआ अलर्ट, पढ़े खबर में

New Delhi/Alive News : देश के कई राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में बारिश जानलेवा साबित हो रही है। वहीं कई राज्यों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली के लिए […]

मोबाइल एप पर कर सकेंगे महंगी और खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की शिकायत, होगी कार्यवाही

New Delhi/Alive News : स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए मोदी सरकार ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। जिसके जरिये कोई भी व्यक्ति महंगी दवा या खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की शिकायत कर सकेगा। जानकारी के मुताबिक ‘फार्मा सही दाम’ नामक इस मोबाइल एप के जरिये हिंदी और अंग्रेजी भाषा में शिकायत […]

लिफ्ट का दरवाजा खोलने में देरी होने पर भड़के युवक ने गार्ड को जड़ा थप्पड़

New Delhi/Alive News : गुरुग्राम सेक्टर-50 के निर्वाणा कंट्री सोसायटी में लिफ्ट खोलने में देरी होने पर एक सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के विरोध में अन्य सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शन किया और आरोपी […]

हरियाणा के जेलों में बदलने वाला है खाने का टाइम टेबल, जेल मंत्री ने किया खुलासा

Chandigarh/Alive News : हरियाणा सरकार अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जेलों में खाने के समय में बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार गर्मियों में रात के भोजन का समय 7 से 8 और सर्दियों में यह समय सायं 6 से 7 बजे का करने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के […]

आज है हरतालिका तीज, जानें क्या है इस दिन का महत्व

New Delhi/Alive News : आज हरतालिका तीज है। सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है हरतालिका तीज। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना लेकर निर्जला व्रत रखते हुए मां गौरी और भगवान शंकर की पूजा करती हैं। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष […]

निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस सीटों पर पहला ड्रॉ आज, 15 सितंबर तक होंगे दाखिले

New Delhi/Alive News : मंगलवार को निजी स्कूलों में दूसरी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए बीस फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ निकलने के बाद और स्कूल आवंटित हो जाने के बाद अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज लेकर 15 सितंबर तक स्कूल में दाखिला करवाना होगा। ऐसे […]

पार्क फ्लोर-टू के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, बिल्डर प्रदर्शनकारियों को देगा लीगल नोटिस

Faridabad/Alive News : ग्रेटर फरीदाबद के पार्क फ्लोर-टू सोसायटी के लोगों ने बिल्डर द्वारा अचानक मेंनटेंस चार्ज बढ़ाने और सालों बीतने के बाद भी ओसी न मिलने को लेकर बिल्डर के खिलाफ बीपीटीपी कार्यालय पर घंटो विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन आज भी सोसायटी के लोगों की मुलाकात बीपीटीपी बिल्डर से नही हुई और लोगों को […]

सीवर की समस्या से परेशान नंगला एनक्लेव पार्ट 2 के लोगों ने गंदे पानी में बैठकर किया विरोध प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : पिछले छह माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान नंगला एनक्लेव पार्ट 2 सुभाष चौक के लोगों ने सीवर के गंदे पानी में बैठकर निगम अधिकारियों और विधायक नीगज शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा लोगों ने अधिकारियों और विधायक को चेतावनी भी दी कि जब तक नंगला एनक्लेव […]