Faridabad/Alive News: रक्षाबंधन का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, फरीदाबाद की एक नंबर मार्केट राखियों की रंग-बिरंगी रौनक से सज चुकी है। बाजार में सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर-सुंदर राखियां खरीदने के लिए दुकानों पर लाइन लगा रही हैं। मार्केट में हर तरफ रंग-बिरंगी राखियां, सजावटी थालियां और उपहारों की चमक नजर आ रही है।
राखियों की विविधता लोगों को कर रही है आकर्षित
इस बार मार्केट में मेड इन इंडिया, हैंडमेड, और इको-फ्रेंडली राखियों का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कार्टून कैरेक्टर, भगवान गणेश, ओम-स्वस्तिक डिजाइन, मोती और कुंदन से जड़ी राखियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं।
दुकानदारों के अनुसार इस बार “मेड इन इंडिया” राखियों की मांग सबसे अधिक है। स्वदेशी धागों से बनी राखियां और हैंडमेड डिज़ाइनों,भगवान गणेश, ओम-स्वस्तिक डिजाइन, मोती और कुंदन से जड़ी राखियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। राखियों के अलावा बाजार में गिफ्ट आइटम, सजावटी पूजा थाल, और मिठाइयां भी खूब बिक रही हैं।
मार्केट में भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। मार्केट के मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
त्योहार का जोश मार्केट में साफ नजर आ रहा है
रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, भावनाओं का पर्व है और एक नंबर मार्केट की चहल-पहल इस बात की गवाही दे रही है। राखी की खरीदारी अगले कुछ दिनों में और तेज होने की उम्मीद है।
क्या कहना है दुकानदारों का
इस बार ग्राहकों का रुझान किफायती और सुंदर राखियों की ओर है। 0 से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। बहनों की खरीदारी से बाजार गुलज़ार हो गया है।
– अशोक गुप्ता , स्थानीय दुकानदार
क्या कहना है ग्राहकों का
पूजा शर्मा का कहना है, “हर साल की तरह इस बार भी मैं एक नंबर मार्केट से ही राखी लेती हूँ क्योंकि यहाँ वैरायटी सबसे ज़्यादा और कीमतें वाजिब होती हैं।”
– पूजा शर्मा, ग्राहक
यहाँ वैरायटी बहुत अच्छी मिलती है और दाम भी वाजिब होते हैं। एक ही जगह पर राखी, मिठाई, गिफ्ट और थाली सब कुछ मिल जाता है।
– भावना शर्मा, ग्राहक

