April 19, 2024

कुंडली बॉर्डर पर युवक की निर्मम हत्या के बाद शव को बैरिकेड से लटकाया

Chandigarh/Alive News : हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक तरीके से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है। उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही दाहिना हाथ काटकर मारा गया है। उसे घसीटा भी गया है।

मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। आरोप है कि धरना स्थल पर ही कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर हंगामा किया जा रहा है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है।

कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। लोगों ने शव को देखकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली बॉर्डर पर हत्या की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर निहंगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा है। बाद में किसान नेताओं ने शव को उतरवाया। शव को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।