March 7, 2026

लाखों रुपये खर्च होने के बाद सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे बिना देखभाल के मुरझाए 

Faridabad/Alive News: एफएमडीए (महानगर विकास प्रधिकरण) ने शहर को सुंदर बढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर नीलम रेलवे फ्लाईओवर पर पौधों के बढ़े-बढ़े गमले रखवाए थे, लेकिन इनका ध्यान रखना भुल गए जिस कारण अब गमले टूट गए है और उनमे लगे पौधे सुख गए है।

नीलम रेलवे फ्लाईओवर जो 45 साल पुराना है। पिछले साल करीब 4 करोड़ रुपये में इस पुल की मरम्मत का काम किया गया था। जिसमें इस फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर , रेलिंग और फुटपाथ की मरम्मत की गई थी साथ ही इस फुटपाथ पर पौधों के बढ़े-बढ़े गमले लगाए गए थे। 

बता दे कि इस नीलम रेलवे फ्लाईओवर के दोनों तरफ फुटपाथ बने है जिसमे एक तरफ करीब 20 से 25 पौधे के गमले रखे हुए है। जिनमें से आधे से ज्यादा पौधे  बीना पानी के सुख गए है और कुछ गमले भी टूट गए है और सुध लेने वाला कोई नहीं है।

हैरानी की बात तो यह है कि आज जहां फरीदाबाद का एक्यूआई  खतरे के निशान पर चल रहा है। जिस कारण लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों खर्च कर लगाए गए पौधे बिना देखभाल के मर रहे है और शहर के लोग प्रदूषण के कारण बीमार होकर मर रहे है। 

क्या कहना है राहगीरों का

मैं पहले अजरौंदा पर ही आटों से उतरकर नीलम रेलवे फ्लाईओवर से नीलम चौक तक पैदल जाती थी। जिससे मेरी कसरत भी हो जाती थी और इस फ्लाईओवर के फुटपाथ पर रखे पौधों के गमले भी देखने को मिलते थे। जिस देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता था पर अब अधिकारियों द्वारा इन पौधों की देखभाल नहीं करने पर यह पौधे सूख गए है और कुछ शैतान बच्चों ने गमले भी तोड़ दिए है।

– मनीषा, स्थानीय निवासी  

पहले जब मैं यहां से जाता था तो मुझे बहुत अच्छा लगता था क्योंकि यहां उस समय पौधों की वजह से हरियाली रहती थी पर अब यह पौधे सुख गए है। अगर इन पौधों की देखभाल की जाती तो वे आज पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे होते। मेरा कहना है कि नीलम रेलवे फ्लाईओवर पर लगाए गए पौधों व गमलों की अधिकारी सुध ले।

  • रोहन, स्थानीय निवासी पल्ला

क्या कहना है एफएमडीए का

जो पौधे सुख गए है उनका ध्यान रखा जाएगा ताकि वह जल्द से जल्द हरे भरे हो सके और जो गमले टूट गए है उन्हे भी बदल दिया जाएगा।

  • नेहा शर्मा, पीआरओ फरीदाबाद महानगर विकास प्रधिकरण (एफएमडीए)