June 28, 2026

कई मांगों पर सहमति बनने के बाद निकाय कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

Faridabad/Alive News: कर्मचारी संघ हरियाणा व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर व अन्य अधिकारियों के बीच लगभग 2 घंटे चली वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद पिछले 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने शनिवार देर शाम अपनी हड़ताल खत्म कर दी। गई। हड़ताल खत्म होने के बाद शहर फिर से पहले की तरह ही साफ सुथरा दिखाई देगा।

इन मांगों पर बनी सहमति
संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री के अनुसार नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 6 नवंबर तक मानी गई मांगों को लागू करने का सरकार को समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि 6 नवंबर तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सरकार के साथ वरिष्ठता के आधार पर पहले से लगे अनुबंध सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनो को पक्की भर्ती के माध्यम से पक्का करने, मैन पावर के ठेकों में लगे सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो को विभाग के रोल पर करने, सफाई कर्मचारियों को 1000 स्वच्छता प्रोत्साहन राशि देने, फायर कर्मचारियों को 1000 जोखिम भत्ता देने, 2023 फायर ऑपरेटर की भर्ती में वरीयता देने, अनुबंधित फायर कर्मचारियों को नौकरी की गारंटी देने, फायर व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को वर्दी अलाउंस वेतन में जोड़ने, पात्र कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन देने आदि पर सहमति बनी है।