September 26, 2026

नेशनल रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता को लेकर एडवोकेसी कार्यक्रम

Faridabad/Alive News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की ओर से शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-16 में नेशनल रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता-2026 को लेकर एडवोकेसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्रिंसिपल बसंत कुमार ढिल्लों के नेतृत्व में हुआ। इसमें जिले के सभी सीआरसी से दो-दो शिक्षक, बीआरपी और एबीआरसी समेत 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शिक्षकों को राष्ट्रीय पोर्टल पर विद्यार्थियों और स्कूलों का नामांकन दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई। साथ ही जिला परिषद की कार्यप्रणाली, युवा संसद प्रतियोगिता और नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को डाइट इंचार्ज जलवंत सिंह, सुषमा कुमारी और जिला नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने संबोधित किया।