March 7, 2026

30 सितंबर तक हो सकेंगे आईटीआई में दाखिले

Faridabad/Alive News: स्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिला के लिए छात्रों के पास सिर्फ चार दिन शेष रह गए है। छात्र मंगलवार तक दाखिला ले सकते है। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सूचना जारी की है कि छात्रों को अंतिम मौका देते हुए 30 सितंबर तक दिया गया है।

कॉलेज और छात्र की मांग के बाद दोबारा दाखिला के लिए पोर्टल को खोला गया है। यह सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए है जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनके दाखिले समय पर पूरे नहीं हो पाए थे। व्हाट्सएप ग्रुप, फोन और अन्य माध्यम से विद्यार्थियों को पोर्टल खुलने के बारे में अवगत कराया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी अंतिम अवसर का फायदा उठाकर दाखिला ले सकें। जिले के निजी और राजकीय कॉलेज में अभी भी कुछ कोर्स में सीटें रिक्त बच गई है। कॉलेज में दाखिला के लिए छात्र पहुंच रहे, कालेज प्रबंधनों का कहना है कि जल्द रिक्त सीटें भी भर जाएगी ।  

जिला के नौ राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी विद्यार्थियों को दाखिला के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। आईटीआई में दाखिल प्रक्रिया जून से शुरू हुई थी अभी तक लगभग सभी आईटीआई में 78-80 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुके है। अंतिम तिथि तक उम्मीद है कि सभी सीटों पर दाखिला हो जाएंगे। आईटीआई में एक सितंबर से शैक्षणिक सत्र 2025 की शुरुआत हो चुकी है। नियमित रूप से कक्षाएं आयोजित हो रही है। दाखिला से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र पोर्टल और आईटीआई जाकर प्राप्त कर सकते है।

क्या कहना है सह नोडल अधिकारी

जिन छात्रों ने अप्लाई किया था, लेकिन दाखिला नहीं ले सके उनके पास मंगलवार तक का मौका है। आईटीआई में दाखिला ले सकते है इसके बाद अंतिम तिथि बढ़ाने की संभावना कम है, क्योंकि शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे  में विद्यार्थी दाखिला के जल्दी नजदीक की आईटीआई में पहुंचे। 

भगत सिंह , प्रधानाचार्य  सह नोडल अधिकारी आईटीआई।