Ballabhgarh/Alive News: फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस अड्डा, राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के आसपास लगने वाली सैकड़ों रेहड़ियों के अतिक्रमण से दोनों जगह को खतरा बना हुआ था, सोमवार को एनएचएआई और निगम ने मिलकर अतिक्रमण को हटा दिया है। अब मार्ग पर पूरी तरह से साफ दिखाई दे रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस अड्डा के सामने रेहड़ी लगाकर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। इस अतिक्रमण के चलते सामान्य बस अड्डे और राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन को खतरा बना हुआ था और यहां पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। इतना नहीं रेहड़ी संचालक अपने पीछे कचरा फैलाते थे और नगर निगम के सफाईकर्मी एकत्रित होकर इसमें आग लगाकर धुआं फैलाते थे। इन रेहड़ी संचालकों का न तो कोई पुलिस के पास रिकॉर्ड है और न ही इनका कभी कोई सत्यापन किया गया है।
इनकी वजह से राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन, महाराजा नाहर सिंह हरियाणा रोडवेज सामान्य बस अड्डा की सुरक्षा का खतरा बना हुआ है।
मेट्रो स्टेशन के वरिष्ठ प्रबंधक नरेश कुमार ने अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचएआई, मेट्रो थाना, बस अड्डा चौकी पुलिस और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को पत्र लिख कर भेजा था। इस पत्र के बाद यहां से रेहड़ियों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। अब सेंट्रल वर्ज पर पैदल आने-जाने वाले निकल रहे हैं, जो रेहड़ियों के अतिक्रमण के चलते नहीं निकल पा रहे थे।
इसको लेकर एनएचएआई, मेट्रो थाना, बस अड्डा पुलिस चौकी और नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि ये अभियान लगातार चलता रहेगा

