May 17, 2024

प्रशासन के दावे फेल, नन्दी घुम रहे बिना नकेल

Faridabad /Alive News : जिला उपायुक्त ने प्रेसवर्ता कर जिले को आवारा गौधन मुक्त होने का दावा किया। लेकिन इस मामले में उपायुक्त के सभी दावे झूूठे साबित हो रहे है। क्योंकि आज भी आवारा गाय और नन्दी शहर में कुड़े के ढेर पर, मुख्य मार्ग, गली-मौहल्लों, कालोनियों और नेशनल हाइवे-2 पर देखे जा रहे हैं।

हालांकि सरकार के सुर-में-सुर मिलाने को तैयार प्रशासनिक अधिकारी भाजपा सरकार के मंत्री की तर्ज पर आकड़ों का रिकोर्ड बनाने में लगे है। लेकिन फरीदाबाद को आवारा पशु और शौच-मुक्त करने के दावे झूठे शाबित हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी काम करने की बजाए अवार्ड लेने में विश्वास कर रहे है। लेकिन आवारा पशु और शौच-मुक्त फरीदाबाद की सच्ची और अच्छी तस्वीर मीडिया हर रोज प्रशासन और सरकार को दिखा रहा है।

शहर के एन एच-5, जे-ब्लॉक पार्क में करीब आधा दर्जन नन्दी आज भी लोगों के सुबह की सैर के बाद देखे जा सकते है और शाम होने से पहले ये नन्दी यहां से झुण्ड में चले जाते है। ऐसा ही नजारा डबुआ कॉलोनी में आवारा गाय और नन्दी का नजारा देखने को मिलेगा। डबुआ कॉलोनी के खाली प्लॉट मेें लगे कुड़े के ढ़ेर पर आज भी इन पशुओं को देखा जा सकता है। इतना ही नही बल्कि नेशनल हाइवे नम्बर-२ पर 120 की स्पीड में चलने वाले वाहनों के बीच से आवारा पशुओ को निकलते देखा जा सकता है।

यह पशु वाहनों की दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं, लेकिन प्रशासन को यह पशु दिखाई क्यों नही दे रहे?