Faridabad/Alive News: लिंग्याज़ विद्यापीठ में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट हंगामा 2025 का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता शर्मन जोशी ने किया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे, लिंग्याज़ ग्रुप की सेक्रेटरी सुनीता गड्डे, कुलपति डॉ. पी.के. गुप्ता, पेट्रन डॉ. एम.के. सोनी, प्रो वाइस चांसलर (एडमिन) मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी, प्रो वाइस चांसलर (रिसर्च) प्रो. डॉ. आर. चिन्नयन, डायरेक्टर भाविक कुचिपुड़ी और सीओओ प्रेम कुमार सालवान द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

कुलपति डॉ. पी.के. गुप्ता ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अभिनेता शर्मन जोशी के भारतीय सिनेमा में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभिनेता का अभिनय युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
शर्मन जोशी ने लिंग्याज़ कैंपस की सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण और संस्कार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कई फिल्मों के संवाद सुनाए और गाने भी गुनगुनाए। कार्यक्रम के दौरान उनकी आगामी फिल्म ‘शेल्टर होम’ का ट्रेलर भी दिखाया गया।

आज के इस कार्यक्रम में लिंग्याज़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रस्तुति से प्रभावित होकर शर्मन जोशी स्वयं मंच पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों के साथ नृत्य किया।
पहले दिन विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने द ग्रेट लिटरेरी हिस्ट, वर्ड एसोसिएशन नॉकआउट, पिक योर वर्ड्स, माइंडफ्लिक- गेस द सीन, क्रैक द रिडल, स्टेज प्ले, हिंदी डुएट, , ग्रुप सिंगिंग, बैटल ऑफ बैंड, सोलो सिंगिंग, नुक्कड़ नाटक, टैलेंट हंट, टग ऑफ वॉर, ट्रस्ट द ट्रिप, कप पिरामिड नॉकआउट, वॉल ऑफ इमेजिनेशन, गेस माय गॉसिप जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का समापन फैशन शो के साथ हुआ।
महोत्सव के दूसरे दिन ड्युएट डांस, सोलो डांस, ग्रुप फोक डांस, टीजर हंट, बैलून सर्वाइवल, परफेक्ट पेयर, कॉइन बैलेंस चैलेंज, कप रश, आर्म रेसलिंग और टीचर टैलेंट जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। दो दिवसीय जेस्ट हंगामा 2025 का समापन शनिवार को स्टार नाइट के साथ होगा, जिसमें बॉलीवुड सिंगर असीस कौर प्रस्तुति देंगी।

