September 15, 2026

फरीदाबाद में नशा तस्करों पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 781 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 781 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने नेहरू कॉलोनी निवासी आरोपी को कल्याणपुरी कॉलोनी क्षेत्र से 431 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी गौरव, निवासी अल्मोड़ा (उत्तराखंड) और वर्तमान में बदरपुर दिल्ली से, को एयर फोर्स ग्राउंड के पास से 350 ग्राम गांजा सहित पकड़ा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।