June 13, 2026

विभिन्न कैंपों में पानी व सीवर कनेक्शन नियमित कराने के 322 आवेदन प्राप्त

Faridabad/Alive News : नगर निगम फरीदाबाद द्वारा पानी एवं सीवर कनेक्शनों के नियमितीकरण के लिए विभिन्न ज़ोन में लगाए गए विशेष कैंपों में नागरिकों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इन कैंपों के माध्यम से आमजन को मौके पर ही आवेदन करने की सुविधा दी गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनीक कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर (ज़ोन-I व II, एनआईटी) में आयोजित कैंप में 26 पानी और 26 सीवर कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए। वहीं अपणा घर सोसायटी (ज़ोन-III, एनआईटी) में 35 पानी और 35 सीवर कनेक्शन के आवेदन मिले।इसी तरह वार्ड कार्यालय सेक्टर-18 (ओल्ड ज़ोन-I) में 12 से 12, एसएसएम स्कूल पल्ला कॉलोनी (ओल्ड ज़ोन-II) में 42 से 42 तथा किसान भवन, सुभाष कॉलोनी (बल्लभगढ़ ज़ोन) में 46 से 46 पानी एवं सीवर कनेक्शन के आवेदन प्राप्त किए गए।

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि सभी कैंपों को मिलाकर कुल 161 पानी और 161 सीवर कनेक्शन, यानी कुल 322 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की नियमानुसार जांच की जा रही है और पात्र नागरिकों को शीघ्र लाभ देने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी कैंपों का लाभ उठाएं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें। नगर निगम फरीदाबाद का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, सरल और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना