May 4, 2025

बल्लभगढ़ बस स्टैंड से लडकी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा

Faridabad/Alive News : बल्लभगढ़ बस स्टैंड से लडकी को भविष्य बताकर व टोटके का डर दिखाकर अगवा कर दुष्कर्म वाले आरोपी को अपराध शाखा उंचा गांव की पुलिस ने दबोचा लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरूरपुर फरीदाबाद की रहने वाली लडकी ने पुलिस थाना शहर बल्लभगढ में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि वह अपनी सहेली के साथ बस स्टैंड बल्लभगढ़ पर कॉलेज जाने के लिए खडी थी। तभी वहां खडे एक लडके उनसे पता पुछने के लिए बातों मे उलझाया तभी दूसरा लडका वहां आया और उनका हाथ देख भविष्य देखने की बात कहने लगा जिसके बाद उसने टोटके के लिए लडकियों के हाथ में फुल, पीपल का पता और पत्थर दिया जिसके बाद उसने कहा कि इनको पीपल के पेड पर चढ़ाना है। आगे कहा कि दोनों लड़कियों को उसके साथ चलना होगा। कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने दोनों लड़कियों के फोन ले लिये व एक लड़की को वापस बस स्टैंड भेज दिया और एक लडकी को बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गये। जहां पर उन्होंने लडकी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना शहर बल्लभगढ ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

अपराध शाखा उंचा गांव की पुलिस ने आरोपी इरसाद निवासी पीर कॉलोनी गांव मवई फरीदाबाद को आईएमटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी मदारी है तथा उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के प्लान बनाया था। उन्होंने लडकी को बातों में फसाया और जादू टोने के ज्ञान को साबित करने के लिए सोडियम में पानी डालकर आग लगाकर लडकी को विश्वास में लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से दोनों लडकियों के फोन व सोडियम बरामद किया गया है।