May 5, 2024

ब्लैकमेल कर आरोपी ने तीन साल तक किया रेप, केस दर्ज

Palwal/Alive News : सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला को ब्लैकमेल कर तीन वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी अनिता के अनुसार 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी अपने पति के साथ अनबन रहती थी। लगभग तीन वर्ष से गांव फिरोजपुर निवासी अमर का पीड़िता के घर पर आना जाना है। वर्ष 2018 में अमर ने पीड़िता व उसके पति की अनबन का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।

जिसके बाद अमर पीड़िता से कहने लगा कि उसने उसकी वीडियो बना ली है। जिसके आधार पर अमर ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ तभी से दुष्कर्म करता आ रहा है। प्रदंह- बीस दिन पूर्व अमर ने एक ऑडियो रिकॉडिंग भेजी जिसका पता पीड़िता के घर वालों को लग गया। जिसके बाद अमर ने कहा कि अभी उसने ऑडियो रिकॉडिंग ही भेजी है वह वीडियो रिकॉडिंग भी भेज देगा। जिसके बाद पीड़िता ने अमर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।