June 6, 2026

पार्क से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया फोन भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना ओल्ड में दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांधी कॉलोनी निवासी राजेश (40) को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता सुमित, जो सेक्टर-16 फरीदाबाद का रहने वाला है, ने बताया कि 28 मार्च को वह सर्वोदय हॉस्पिटल के पास एक पार्क में खेलने गया था। वहां उसने अपना मोबाइल फोन बेंच पर रख दिया, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

जांच के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह उसी दिन पार्क में गया था और मौका पाकर बेंच पर रखा फोन चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से भी चोरी के 4 मामले दर्ज हैं और वह पिछले महीने ही जेल से बाहर आया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।