March 7, 2026

तिगांव में नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: तिगांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिर्फ 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

एक महिला ने शिकायत दी थी कि 6 अक्टूबर को गौतम नामक युवक ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।

गौतम, जो मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के कोल्हुआ गांव का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के धीरज नगर में रह रहा है, दूध की डेयरी में काम करता है। वह आसपास के गांवों से दूध इकट्ठा करता है। इसी दौरान उसकी पीड़िता से जान-पहचान हुई थी।

6 अक्टूबर को आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर सूरजकुंड रोड की पहाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया और फिर उसे छोड़कर चला गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।