June 6, 2026

घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में घर से नगदी और मोबाइल चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रवि उर्फ सन्नी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलवल जिले के मोबलीपुर मुस्तफाबाद गांव का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में रह रहा था।

यह मामला 31 मार्च की रात का है, जब डबुआ कॉलोनी निवासी अरियंत जिंदल के घर में घुसकर चोरों ने मोबाइल फोन और नगदी चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में केस दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वे पास के एक निर्माणाधीन मकान के रास्ते घर में घुसे और चोरी कर ली।

पुलिस ने आरोपी के पास से 2 हजार रुपये बरामद किए हैं। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।