Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में रंगदारी मांगने के एक मामले में थाना ओल्ड पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका ओल्ड मैन मार्केट में किरयाना स्टोर है। 15 अक्टूबर को दिन के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था तो उसके पास दो लड़के आये जिसमें से एक ने अपना नाम विजय बताया और मुझसे मंथली के रुप में 10,000 रुपये मांगे और धमकी देकर वहां से चले गये। जिसके कुछ देर बार आरोपियों ने शिकायतकर्ता की दुकान के सामने फल लगाने वाले कैलाश को चाकू मार कर घायल कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय बाढ़ मौहल्ला निवासी खटीक (उम्र 35) को नया पल्ला पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 15 अक्टूबर को आरोपी विजय अपने अन्य साथियों के साथ शिकायतकर्ता की दुकान पर रंगदारी मांगने गया था तथा 10000 रुपये रंगदारी मांगी थी और एक अन्य दुकानदार पर चाकू से घायल कर दिया था। अपराधिक रिकॉर्ड अनुसार पाया गया है कि आरोपी विजय थाना ओल्ड का बीसी (दुष्चरित्र) अपराधी है, जिस पर पूर्व में हत्या, अवैध हथियार, लडाई झगडा सहित 28 मामले दर्ज है। वह वर्ष 2023 में एक हत्या के मामले में जेल गया था और अभी 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया है।

