March 8, 2026

चोरी के वाहनों को खरीदने वाला आरोपी  गिरफ्तार,15 मोटरसाइकिल व 6 स्कूटी बरामद

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा 15 मोटरसाइकिल व 6 स्कूटी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एवीटीएस ने कार्रवाई करते हुए सलीम निवासी जमालगढ़, पुन्हांना को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल खरीद कर राजस्थान व मेवात में बेचता है। उसने चोरीशुदा 15 मोटरसाइकिल व 6 स्कूटी पुन्हाना से जुरेहडा, कामा राजस्थान रोड के नजदीक बनी चारदीवारी में बेचने के लिए खड़ी की हुई थी। आरोपी पर पूर्व में भी 18 से अधिक मामले दर्ज है।

एवीटीएस पुलिस द्वारा चोरीशुदा 15 मोटरसाइकिल व 6 स्कूटी को बरामद कर लिया है आरोपी से पूर्व में भी 40 चोरी की मोटरसाइकिल/स्कूटी बरामद की गई थी। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।