March 10, 2026

चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू

Faridabad/Alive News : पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुनाल सिंह बल्लबगढ़ के उंचा गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को नीलम चौक डीलर चौक सेक्टर 62 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया ।

पूछताछ पर पता लगा की आरोपी ने थाना आदर्श नगर में चोरी की 2 वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ उपरांत दूसरी मोटरसाइकिल भी कलंदर कॉलोनी से बरामद की गई।