Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 12 जनवरी को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राहुल शाह उर्फ पव्वा को गिरफ्तार किया। आरोपी भारत विहार, ककरोला, नई दिल्ली का रहने वाला है। उसे भूपानी इलाके से देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के खिलाफ थाना भूपानी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा बिहार के सीतामणी रेलवे स्टेशन से 4,500 रुपये में खरीदा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

