July 18, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने शौक के लिए देसी कट्टा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आशिक उर्फ दततू है। आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव बोदला का तथा वर्तमान में फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से देसी कट्टे व जिंदा रौंद सहित प्याली चौक से गिरफ्तार किया है।