October 28, 2026

देसी कट्टा सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया के अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी प्रदीप उम्र-24 निवासी गांव हरजनपुरा जिला कन्नौज उतर प्रदेश हाल झुग्गी नीलम पुल के नीचे फरीदाबाद को रोज गार्डन पार्क सेक्टर 17 फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-17 फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।