March 8, 2026

620 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की बड़ी कार्रवाई

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने 620 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 नवंबर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए निश्चय, निवासी मालवीय नगर (नई दिल्ली), वर्तमान में भीमसेन कॉलोनी फरीदाबाद, को सिकरी क्षेत्र से 620 ग्राम गांजा सहित पकड़ा। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 620 ग्राम गांजा फरीदाबाद में किसी अज्ञात व्यक्ति से 5 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की।