October 28, 2026

410 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी ने नशा तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 410 ग्राम गांजा बरामद किया है।

आरोपी सोनू कुमार वासी गॉव मोहमदपूर, वैशाली, बिहार हाल पता नेहरु कॉलोनी, फरीदाबाद द्वारा गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी ने आरोपी सोनू को सैनिक कॉलोनी रोड़ के पास से काबू करके 410 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने 410 ग्राम गांजा को दिल्ली से किसी अंजान व्यक्ति से 4000 रुपए में खरीदा था। जिसे वह मुनाफा कमाने के लिए बेचने को लाया था।