October 28, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी पुलिस ने बरामद की है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अमित से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह अवैध असला को रोहित वासी 5B/78 NIT के पास से लाया था, जिस पर आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को भी अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों से NIT 5 से स्कूटी चोरी करने के मामला का भी खुलासा हुआ है। जिस पर कार्रवाई करते हुए चोरीशुदा स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है ।