October 7, 2024

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: महिला थाना एनआईटी ने नाबालिग के साथ दुषकर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुमित (27) है जो बिहार के छपरा का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की संजय कॉलोनी एरिया में रहता है। 5 अक्टूबर को महिला थाना एनआईटी में पोक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

लड़की की मुलाकात आरोपी के साथ करीब 1 साल पहले हुई थी। आरोपी ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया तो लड़की ने यह बात अपने परिजनों पर बताई जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया।