March 8, 2026

ऑटो चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया ऑटो बरामद

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने ऑटो चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ऑटो बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, अरमान, निवासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद, ने शिकायत दी थी कि उसने 14 अक्टूबर को अपना ऑटो डबुआ मंडी में खड़ा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस पर थाना डबुआ में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई करते हुए टीम ने जावेद (25), निवासी धौज, फरीदाबाद, को सोहना पुल सेक्टर-25 के पास से ऑटो सहित गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि ऑटो जावेद के साले ने चोरी किया था, जिसे उसने जावेद को 10 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।