March 7, 2026

ऑटो चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ऑटो बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने ऑटो चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर ऑटो बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
 
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी अखिलेश ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 18 जून को उसका ऑटो उसके प्लॉट से किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने चोरी कर लिया था

पुलिस कार्रवाई करते हुए पल्ला निवासी निखिल (उम्र 21) को ऑटो सहित सूर्या विहार पार्ट-3 से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह ऑटो चालक है। तथा उसका ऑटो खराब हो गया था। जिसकी वजह से उसने यह ऑटो चोरी किया था।