Faridabad/Alive news: होटल से दो मोबाइल चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि मिथुन निवासी राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह राजीव कॉलोनी में एक होटल चलाता है, 7 जुलाई को सुबह के समय वह अपने होटल के काम में व्यस्त था तभी कोई नामालूम व्यक्ति काउंटर से उसके दो फोन चोरी करके ले गया। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दीपक(उम्र 24) निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-56 को आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 एरिया से दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार है, उसने 7 जुलाई को होटल के काउंटर पर रखे दोनों मोबाइल फोन को चुरा लिया था ।
आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

