Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने स्नैचिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर महिला की छीनी गई चैन बरामद की है।
एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 सितम्बर को वह महादेव देसाई पब्लिक स्कूल के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके गले से चैन छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-17 में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए भारत खट्टर, निवासी एनआईटी-2 फरीदाबाद, को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर यह वारदात की थी। आरोपी भारत का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महिला की सोने की चैन बरामद कर ली।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

