March 7, 2026

हार्डवेयर चौक के पास बिना लाइसेंस शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने बिना लाइसेंस दुकान में बैठाकर शराब पिलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मुजेसर पुलिस टीम ने हार्डवेयर चौक के पास की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 अक्टूबर को थाना मुजेसर की टीम को गुप्त सूचना मिली कि हार्डवेयर चौक के पास स्थित मनीष रेस्टोरेंट में लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मनीष, निवासी संजय कॉलोनी, को गिरफ्तार किया।

मौके से शराब की अध्धा और पव्वे बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने हार्डवेयर चौक के पास मनीष रेस्टोरेंट के नाम से दुकान/खोखा बना रखा था, जहां वह ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाता था, जबकि उसके पास ऐसा करने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।