August 28, 2026

आदर्श नगर में अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 306 पव्वे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने छापेमारी कर आरोपी के कब्जे से देसी शराब के 306 पव्वे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तेजवीर के रूप में हुई है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मौके पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तेजवीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 306 पव्वे देसी शराब बरामद किए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।