May 21, 2024

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : इंस्पेक्टर माया की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम तालिब है जो स्थाई रूप से पलवल के गांव खेलूका का रहने वाला है। अस्थाई रूप से फरीदाबाद की आदर्श नगर कालोनी का रहने वाला है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी की उम्र 25 साल है आरोपी पहले भी अवैध हथियार के मामले में जेल जा चुका है। लड़की के परिजनों से प्राप्त सूचना से पता चला कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग लड़की ने वारदात के बारे में घर वालों को घर आने के बाद बताया। आरोपी ने लड़की के घर आकर उसे अपने साथ चलने की बात कही। आरोपी के साथ न जाने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की के परिजनों ने महिला थाना में वारदात के बारे में महिला थाने में सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक मुकेश रानी के नेतृत्व में आरोपी को रेड कर फरीदाबाद की आदर्श नगर कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।