Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 जनवरी को क्राइम ब्रांच AVTS-2 टीम द्वारा की गई, जिसमें आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने खेडीपुल बाईपास के पास से तालिम निवासी हथिन, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा बदरपुर, दिल्ली से 4,000 में खरीदा था। आरोपी भारत कॉलोनी स्थित एक होटल में काम करता है और उसका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया गया है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

