March 10, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ साइबर थाना पूलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पूलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-75 निवासी व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 अक्तूबर 2024 को उसके पास एक कॉल आया जिसने खुद को ब्रोकर बताया जो शेयर मार्केट में पैसे निवेश करवाता था। जिसके बाद उसने ठग की बातों में आकर उसके कहेनुसार एंजिल वन एप पर पैसे निवेश कर दिये, जिसमें उसका नुकसान हो गया। फिर ठग ने उसको नुकसान को जल्दी कवर करने के लिए ganeshamsecurity.com में निवेश करने के लिए कहा जो निवेश राशि का 10 गुणा राशि ट्रैडिंग के लिए देते थे। जिसमें उसने 1 लाख रूपये का निवेश किया लेकिन ठगों ने उसकी आईडी से उससे बिना पुछे 3,50,000रूपये का निवेश और कर दिया। जिसके बाद ट्रैंडिंग कम्पनी से उसके पास कॉल आया तो उसने कहा की उसको इस ट्रैड से निकाल दे जिसके लिए उन्होंने पहले पैसे जमा करने को कहा, जब उसने मना किया तो उसे कहा गया की उसके घर रिकवरी एजेंट भेजेंगे जिसके बाद उसको 10 गुणा पैसे देने पडेंगे। जिसके डर से उसने 3,20,000 रूपये उनके खाता में भेज दिए। लेकिन जब उसे उसके सारे पैसे नुकसान में दिखाने लग गए, जब उसने ठगों के पास कॉल किया तो उसको कोई जवाब नहीं दिया गया।

पूलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश इन्दौर,मऊ निवासी संदीप (उम्र 35) को गिरफ्तार किया है।

पूलिस पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि वह खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 1,20,000 रूपये आये थे और उसने अपना खाता ठगों को दे रखा था। आरोपी इंदौर में स्विपर का काम करता है।