June 28, 2026

एचपी गैस सिलेंडर की ब्लैक मेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने गैस सिलेंडर की ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रविंद्र उर्फ भोला बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी मुजेडी में स्थित एचपी गैस एजेंसी पर पिछले करीब 2 साल से काम कर रहा है। गैस सिलेंडर ब्लैक मेलिंग कर बेचने के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी ललित से 62 सिलेंडर बरामद किए गए थे।

आरोपी ललित पिछले 5 वर्ष से गैस एजेंसी पर काम कर रहा था। दोनों आरोपी गैस सिलेंडरों को ब्लैक में सेल कर पैसों का बटवारा करते थे। आरोपियों के खिलाफ खाद्य पूर्ति विभाग के द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना पर एचपी गैस एजेंसी मुजेडी से रेड़ कर गिरफ्तार किया है।