March 7, 2026

लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से ठगी करने के एक मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 22 में निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एमआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 9 जनवरी को उसके फोन पर एक कॉल आया, कॉल करने वाले ने बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल की सेवाएं अगले 2 घंटे के लिए बंद हो जाएगी। शिकायतकर्ता ने कारण पूछा तो उसने कहा कि बॉम्बे तिलक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें दर्ज हैं। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता से कहा कि वह कमरे में बैठा हुआ है और आरबीआई आपके मनी ट्रांजैक्शन को चेक करना चाहता है। इसलिए जैसा वह कह रहा है वैसे ही करें, फिर ठग ने पूछा कि बैंकों में कितनी एफडी है। जबकि उसके पास पहले से ही शिकायतकर्ता का बैंक डिटेल थी। जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता के साथ 33 लाख 56 हजार 88 रुयेए की ठगी हुई। 

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उड़ीसा जिला बलांगीर निवासी हेमनंदा मलिक (उम्र 22) को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हेमनंदा खाताधारक है। जिसके खाता में ठगी के दस लाख रुपये आये थे। आरोपी 10वीं पास है।