Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने टेलिग्राम टास्क के बहाने 31 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
सैनिक कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 7 अक्टूबर को उसके पास व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम के बारे में एक मैसेज आया, जिसमें एक लिंक भी दिया गया था। जिस पर क्लिक करने के बाद वह टेलिग्राम के माध्यम से ठगों से जुड गई। जिसके बाद उसे विभिन्न टास्क करने के लिए दिये गये, जिनके लिए उसने 31,000 रुपये ठगों के पास भेजे। लेकिन ठगों द्वारा उसे कोई पैसा वापस नहीं किया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है। की टीम ने कार्रवाई करते हुए नैतिक निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिसपूछताछ में सामने आया कि मामले में नैतिक खाता धारक है जिसके खाता में ठगी के 26 हजार रूपये आये थे। आरोपी बी.ए की पढाई कर रहा है। अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

