Faridabad/Alive News: 28/29 अगस्त की रात गोंछी नाले में गिरकर तीन युवाओं की मौत के मामले में आज स्थानीय लोगों ने नगर निगम महापौर प्रवीण जोशी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
महापौर ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जॉइंट कमिश्नर और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को ठेकेदार की लापरवाही को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज करने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए सभी नालों की दीवारें ऊंची करने या अन्य सुरक्षा उपाय शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

