Faridabad/Alive News: पुलिसिंग सेल फरीदाबाद एवं वाल्मीकि अखाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में मुल्ला होटल पर हेल्थ चेक-अप कैंप लगाकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में सभी को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 1930, 1933, 1098, 1091 आदि की जानकारी दी गई तथा नशा मुक्ति से संबंधित MANAS ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में निरीक्षक सुनील कुमार, एसएचओ, थाना एसजीएम नगर भी उपस्थित रहे, जिन्होंने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया तथा साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वाल्मीकि अखाड़ा के प्रधान राजकुमार ने भी उपस्थित सभी लोगों को सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात नशा मुक्ति टीम द्वारा सेंट्रल जोन फरीदाबाद क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य भी किया गया।
इस अभियान के दौरान लगभग छह सौ लोगों को जागरूक किया गया, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

