Faridabad/Alive News: डबुआ औद्योगिक क्षेत्र में करीब एक दर्जन युवकों ने एक कंपनी में घुसकर कंपनी के कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की। कंपनी के मालिक ने फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने युवकों को मारपीट करने से रोकने की बजाय वीडियो बनाई।
कंपनी के मालिक ने आरोप लगाया कि ये सारी घटना पुलिस के सामने हुई और पुलिस ने मारपीट की विडियो बनाई इसके बाद भी बदमाशों पर कोई कार्यवाही नहीं की। कंपनी के मालिक ने थाने में शिकायत दी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
जानकारी मुताबिक 10 से 15 युवकों में से 2 से 3 युवक कंपनी में तीन से चार दिन से काम कर रहे थे और मालिक से 2-3 दिन के काम के पैसे मांग रहे थे। पैसे न मिलने पर युवकों ने अपने साथियों सहित गार्ड पर हमला कर दिया। हमले में सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
कंपनी मालिक ने बताया कि आरोपी गाजीपुर के रहने वाले हैं और नशे का कारोबार करते है, फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर है।

