September 30, 2026

दुर्गा शक्ति की पुलिस ने एक महिला काे सुरक्षित पहुंचाया घर

Faridabad/Alive News : सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत दुर्गा शक्ति-3 की पुलिस ने रात्रि के समय एक महिला काे सुरक्षित पहुंचाया घर

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून की रात समय दुर्गा शक्ति की पुलिस को गस्त के दौरान हार्डवेयर चौक NIT के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह गांव डबुआ (एयरफोर्स स्टेशन के पीछे) फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की पुलिस ने महिला को सरकारी गाडी से उसके घर तक छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

सभी को अवगत कराया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिस पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी।