March 7, 2026

“ठग्स ऑफ हिंदोस्तान” के लिए नहीं मिल रही थी हीरोइन, आमिर खान ने किया खुलासा

Delhi/Alive News: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में हीरोइन की कास्टिंग करना काफी मुश्किल हो गया था। आमिर ने कहा कि दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
आखिर में कटरीना कैफ को फिल्म में लिया गया, जो पहले भी आमिर के साथ धूम 3 में काम कर चुकी हैं।

आमिर ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण अचार्य (विक्टर) और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने फातिमा सना शेख को भी कास्ट करने पर विचार किया था, लेकिन उन्होंने यह सोचकर मना कर दिया कि आमिर ने दंगल में उनके पिता का रोल निभाया था, इसलिए दर्शक उन्हें रोमांटिक जोड़ी के रूप में शायद स्वीकार न करें।

इस पर आमिर खान ने कहा, “मैं इन बातों में यकीन नहीं करता। हम एक्टर हैं, असल जिंदगी में न मैं फातिमा का पिता हूं, न ब्वॉयफ्रेंड। हमें अपने दर्शकों की समझदारी पर भरोसा रखना चाहिए।”

बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 2018 में रिलीज हुई थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी, जबकि इससे पहले आमिर की फिल्में पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार सुपरहिट रही थीं।