May 2, 2024

आम आदमी पार्टी ने किसान-मजदूर खेत बचाओ यात्रा का किया समापन

Palwal/Alive News : रोहतक के सापला से 5 सितंबर को शुरू हुई आम आदमी पार्टी की किसान-मजदूर खेत बचाओ यात्रा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होते हुए पलवल पहुंची और महात्मा गांधी आश्रम में यात्रा का समापन हुआ। राज्य सभा सांसद व हरियाणा प्रदेश के सह प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता के महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित और भाजपा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा की इस यात्रा का उद्देश्य है कि तीन काले कृषि कानूनों को सरकार वापस ले। क्योंकी किसान लंबे समय से बॉर्डरों पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। वहीं उन्होंने पंजाब सरकार के बहाने कांग्रेस पार्टी और कैप्टन अमरिन्दर पर भी निशाना साधा

आम आदमी पार्टी द्वारा खेत बचाओ किसान- मजदूर बचाओ यात्रा का पलवल जिले में पहुंचे पर जोरदार स्वागत किया गया सबसे पहले राज्य सभा सांसद व हरियाणा प्रदेश के सहप्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता होडल, हथीन होते हुए पलवल के किसान आंदोलन में पहुंचे ओर किसानों को अपना समर्थन दिया और जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों की लड़ाई में आम आदमी पार्टी शुरू से ही किसानों के साथ खड़ी है। सीएम अरविंद केजरीवाल आंदोलन कर रहे किसानों की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। सुशील गुप्ता ने पलवल सहर में मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी। इस मौके पर राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

पलवल के गांधी आश्रम में किसान यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी औऱ राज्य सभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता उन्होंने कहा की देश और प्रदेश का किसान पिछले 10 महीनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और उनकी यह यात्रा देश-प्रदेश के अन्नदाता की आवाज उठाने के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश में निकाली गई। किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा को पूरे प्रदेश में भरपूर जनसमर्थन मिला है। आज हर वर्ग किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है। डॉक्टर शुशील कुमार गुप्ता ने कहा की इस यात्रा का आगाज रोहतक में किसानो के मसीहा चौधरी छोटूराम जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया है।

इसका पलवल में समापन राष्ट पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया है। वहीं राज्य सभा सांसद सुशिल गुप्ता ने कहा की उनकी यह यात्रा हरियाणा के साथ- साथ यूपी, पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात में होने वाले चुनावों में भाजपा के लिए मुशीबत बनेगी। क्योंकि आज अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियां घबराई हुई हैं और कई प्रदेशों में सीएम बदले जा रहे हैं। लेकिन सीएम बदलने से सिस्टम नहीं बदलेगा लोग अब सत्ता ही बदलेंगे और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है इसलिए इन कानूनों को रद्द करने की जरूरत है जल्दी एक अनुरोध नहीं हुए तो देश व प्रदेश से भाजपा सरकार को जाना ही होगा वहीं उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां पर भी सीएम बदला है लेकिन पंजाब में अबे कांग्रेस की दाल करने वाली नहीं है आने वाले चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और निश्चित तौर पर एक दिन देश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और अरविंद केजरीवाल पीएम होंगे।