March 7, 2026

गुरुग्राम में मॉडल से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

Gurugram/Alive News: हरियाणा के गुरुग्राम में मॉडल के सामने पेंट की जिप खोल अश्लील हरकतें करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक अभिषेक करनाल का रहने वाला है। उसने एमटेक की पढ़ाई की है और गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में सालाना 14 लाख के पैकेज पर जॉब कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक अश्लील हरकतें करने के बाद वह सीधे अपने कमरे पर लौट गया। इसके बाद बेखौफ होकर नौकरी पर जाने लगा। उसे यकीन था कि मास्क पहने होने की वजह से वह पहचान में नहीं आएगा। मगर, पुलिस ने सीसीटीवी से रूट चेक करते हुए उसे दबोच लिया।

उसकी गिरफ्तारी के बाद एक और खुलासा हुआ है कि उसने एक और लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की थी। जिस मामले में भी पुलिस उसे नामजद करने की तैयारी कर रही है।

मॉडल ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डाली थी। जिसमें युवक प्राइवेट पार्ट निकालकर मास्टरबेट करते हुए नजर आ रहा था। युवती ने यह भी कहा था कि उस वक्त उसे पुलिस की मदद नहीं मिली।