March 7, 2026

छोटी सी कहासुनी पर नवयुवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Faridabad/Alive News: जनपद में एक नवयुवक को डंडों से पीट-पीटकर कर घायल कर दिया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जनपद निवासी रवि (उम्र16) बताया जा रहा है। वह संजय काॅलोनी में अपनी मां और एक छोटी बहन के साथ रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 28 दिसंबर 2025 को उसकी किया के साथ एक छोटी सी कहासुनी हो गई था। इस कहासुनी  के बाद बड़े ही सुनियोजित तरीके से रवि पर 30 दिसंबर को हमला किया गया था। उसे जमकर लाठी-डंडे से उसे पीटा गया था। 

इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज रविवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।