Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 15 जनवरी को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम ने साहिल उर्फ पेटल, निवासी कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-8, फरीदाबाद को एयर फोर्स ग्राउंड, एसजीएम नगर से एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा बुलंदशहर से 5 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

